AAP ने जारी की पंजाब में 40 उम्मीदवारों की लिस्ट, भगवंत मान धुरी सीट से लड़ेंगे

  • 6:41
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में कुल 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि कई कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी पहली लिस्ट में शामिल हैं. जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा फिर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पहली लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें आप ने 40 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान चुनाव से पहले ही कर दिया है.