पंजाब के मानसा से परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, पुलिस ने राजस्थान के सलासर से मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है. एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर की कल हत्या कर दी गई थी, नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर ये मर्डर हुआ है. मेडिकल स्टोर संचालक ने गोली मारी थी. परविंदर मेडिकल स्टोर पहुंचे थे और कोई व्यक्ति वहां से ड्रग लेकर गया था उसकी जानकारी चाह रहे थे, बातचीत कर रहे थे. इतने में दुकान के संचालक ने अपनी पिस्तौल निकाली और गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद फरार हो गया और लगातार ताबड़तोड़ दबिश के बाद राजस्थान के सलासर से गिरफ्तार कर लिया गया.
परविंदर लगातार नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे क्षेत्र में, फेसबुक पर लाइव थे जब सीधे मेडिकल स्टोर के अंदर घुसे और एक बुजुर्ग को नशीला पदार्थ बेचने पर दुकानदार से सवाल करने लगे. सीसीटीवी फुटेज मांगने और डीएसपी से बात करने की बात कह रहे थे, तभी अचानक मोबाइल जमीन पर गिर गया और लाइव रिकॉर्डिंग बंद हो गई. हमलावर ने सामने वाली दुकान पर दोबारा हमला किया, जहां परविंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और मौत हो गई.