मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन कुछ दिन के लिए थम गया है. इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने तय किया है कि वे नवरात्रि और दिवाली में विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे. दीपावली के बाद फिर विपक्ष के नेताओं ने सड़कों पर उतरने का फैसला किया है. ये फैसला मंगलवार को राहुल गांधी के आवास पर हुई टी-पार्टी के दौरान लिया गया.