पंजाब में पिछले कई महीनों से केंद्र के कृषि विधेयक के खिलाफ आंदोलन चल रहा है. पंजाब सरकार ने केंद्र के विधेयक का विरोध करते हुए विधान सभा में अपना बिल भी पास कर दिया है लेकिन फिर भी आंदोलन अभी तक खत्म नहीं हुआ है. किसानों के आंदोलन को बढ़ावा और अपना समर्थन देने के लिए अब पंजाब के गायक भी आगे आ रहे हैं. अपने गाने के ज़रिए किसानों का उत्साह बढ़ाने के साथ साथ वे लोगों से इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए अपील कर रहे हैं.