ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा, एफडी तोड़कर उड़ाए 35 करोड़ रुपये

  • 1:33
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2026

ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक का मामला सामने आने के बाद पीएनबी क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बैंक मैनेजर सहित पांच बैंक कर्मचारियों को निलंबित कर नए स्टाफ की तैनाती की गई है. इस ब्रांच से करीब 35 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है. आरोप है कि कई खाताधारकों की एफडी समय से पहले तोड़कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई.