राजस्थान में वसुंधरा की गौरव यात्रा का आज सामापन हुआ. बीजेपी के चुनावी सभा का बिगुल भी आज अजमेर फूंका गया. वसुंधरा राजे फरवरी में हुए उप-चुनाव में मिली हार के बाद अपनी चुनावी यात्रा शुरू कर दी थी. अजमेर में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी रैली ने दिखा दिया कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव कितने अहम हैं. अजमेर के कायड में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.