बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी को फेल्ड प्रोडक्ट बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार उपलब्धियों से भरा, राहुल का ट्रैक रिकॉर्ड कांग्रेस के लिए समस्याओं से भरा. फेल्ड प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के लिए कांग्रेस ने अपनी पार्टी ही नहीं देश की संवैधानिक व्यवस्था को दांव पर लगा दिया. उन्होंने कई फेल्योर गिनाए- दिल्ली सेंट स्टीफंस कॉलेज में तीरंदाजी/निशानेबाजी कोटे से एडमिशन, उसके बाद निशानेबाजी में कभी नाम नहीं, फर्स्ट फेल्योर. 1996-99 में ब्रिटिश कंपनी मॉनिटर में नौकरी, वो बंद हो गई. 2003-2009 तक ब्रिटिश कंपनी Backops में डायरेक्टर/पार्टनर, वो भी बंद हो गई. 2014 में पार्टी ने अघोषित नेता बनाया, कांग्रेस लोकसभा में सबसे कम सीटों पर आई, 50 के नीचे.