वाराणसी खंड शिक्षक MLC सीट पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव जीते हैं. ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र हैं. ऐसे में बीजेपी खेमे में हलचल साफ नजर आ रही है. उधर, इस जीत का श्रेय अखिलेश यादव को देते हुए लाल बिहारी यादव ने NDTV से कहा अखिलेश यादव की शिक्षा नीतियों पर भरोसा कर शिक्षकों ने भारी बहुमत से जिताया, 2027 में अखिलेश मुख्यमंत्री बनेंगे तभी समस्याओं का समाधान होगा. इसलिए आम जनता से भी अपील है, शिक्षकों से भी अपील है कि उनको 2027 में मुख्यमंत्री बनाएं.