भारत आए यूरोपीय संघ के 27 सांसदों में से 23 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर पहुंच गया है. दल के सांसद, राज्यपाल, स्थानीय अधिकारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर घाटी के जमीनी हालात का जायजा लेंगे. अनुच्छेद 370 हटने के बाद किसी इंटरनेशनल प्रतिनिधिमंडल का घाटी का यह पहला दौरा है.