श्रीनगर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन में पूरा वंदे मातरम यानी 6 छंद बजाए गए. CM उमर अब्दुल्ला, उनके पिता फारूख अब्दुल्ला (88 साल) समेत सभी मेहमान सम्मान में खड़े रहे. तस्वीर वायरल होने के बाद इंडिया अलायंस में दरार की चर्चा. केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर कहा, "हमारे स्वतंत्रता सेनानी सबको साथ लेकर चलना चाहते थे, पूरा वंदे मातरम बहुलतावादी सोच के खिलाफ है, टैगोर की सलाह पर नेहरू-गांधी ने 2 छंद तय किए थे, सहयोगी दल भी सम्मान करें. कांग्रेस सरकारें वहीं 2 स्टैंजा बजाती हैं." इस पर BJP ने पलटवार करते हुए कहा, "कांग्रेस 21वीं सदी की मुस्लिम लीग बन गई है, संपूर्ण गायन में तो NC, NCP समेत सहयोगी भी शामिल हो रहे हैं. दिलचस्प है जम्मू-कश्मीर मुस्लिम बहुल राज्य है, 68% वोटर मुस्लिम, 62% विधायक मुस्लिम, CM और NC चीफ दोनों मुस्लिम, फिर भी वहां 6 छंद पर किसी को आपत्ति नहीं. उमर बोले - 6 छंद पर कोई आपत्ति नहीं, पहली बार इंक्लूड हुआ है, आदत डालने में टाइम लगेगा, एडजस्ट कर रहे हैं.