1991 में PM मोदी से जुड़ा वो अनसुना किस्सा, जेपी नड्डा ने NDTV पर सुनाया

  • 6:32
  • प्रकाशित: सितम्बर 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की पब्लिक सर्विस यात्रा और इससे पहले संगठन में उनके काम पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यादगार लम्‍हे साझा किए. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही असामान्य और प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व हैं, पहली मुलाकात 1990 में हुई जब वो राष्ट्रीय महामंत्री बनकर दिल्ली में मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता में आए थे, तब नड्डा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. तब से देखा बिल्कुल अलग थे, कार्य शैली, सोच, अनुशासन, कमिटमेंट और लास्ट माइल तक नतीजे तक पहुंचना उनका फोकस्ड रहा. राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में मोदी जी गुजरात से तैयारी के साथ आते थे, नोट्स तैयार होते थे, समसामयिक विषयों पर सोच, रोडमैप क्या होना चाहिए, सिर्फ बोलने के लिए नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कैसे उतारेंगे बारीकियों को समझना आगे बढ़ाना, थोरो तैयारी के साथ आते थे.

संबंधित वीडियो