महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं. एक सवाल ये है कि क्या उद्धव ठाकरे 5 साल के लिए सीएम बनेंगे या बारी-बारी से सीएम पद होगा. दूसरा सवाल ये है कि साझा न्यूनतम कार्यक्रम में 'धर्मनिरपेक्षता' को शामिल किया जाए. कांग्रेस ऐसा चाहती है लेकिन शिवसेना इससे बच रही है. तीसरा सवाल ये है कि क्या पांच साल चलेगी सरकार? क्योंकि अलग विचारधारा है तो खटपट का भी ख़तरा होगा. चौथा सवाल ये है कि क्या इस सरकार गठन का झारखंड चुनाव पर असर पड़ेगा?