मायावती (Mayawati) ने कहा है कि मोदी सरकार डूबती हुई नैया है. इसके साथ ही कहा है कि आरएसएस (RSS) ने भी इनका साथ छोड़ दिया है, अब संघी स्वयंसेवक भी चुनाव में मेहनत करते नहीं दिख रहे. मायावती ने यह बात ट्वीट करते हुए कही है. टि्वटर पर उन्होंने लिखा है, 'पीएम श्री मोदी सरकार की नैया डूब रही है, इसका जीता-जागता प्रमाण यह भी है कि आरएसएस ने भी इनका साथ छोड़ दिया है व इनकी घोर वादाखिलाफी के कारण भारी जनविरोध को देखते हुए संघी स्वयंसेवक झोला लेकर चुनाव में कहीं मेहनत करते नहीं नजर आ रहे हैं जिससे श्री मोदी के पसीने छूट रहे हैं.'