प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान वे राज्य को करीब 14,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. बनासकांठा में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. साथ ही, प्रधानमंत्री पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे. इसके तहत देशभर के किसानों के खातों में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी.