पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जंग खुलकर सामने आ गई है. कैप्टन ने कहा कि नवजोत सिंह सीएम बनना चाहते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने सिद्धू को अनुशासनहीन भी बताया था और इस मसले पर पार्टी हाईकमान से फैसला लेने की बात कही थी. वहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि पंजाब में अगर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो अमरिंदर को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.