टिकरी बॉर्डर पर लगातार चौथे दिन भी किसानों का जमावड़ा बना हुआ है. जिसकी वजह से रास्ता बंद है. यह दिल्ली बहादुरगढ़ हाईवे है. यह सड़क रोहतक और बहादुरगढ़ की तरफ जाती है. बॉर्डर बंद होने की वजह से लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है. लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ता है, जिसकी वजह से लोग 2 से 3 घंटे जाम में फंस रहे हैं.