दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है, एक तरफ दिल्ली पुलिस तो एक तरफ हरियाणा पुलिस. जिन गाड़ियों में आंदोलनकारी होने का संदेह होता है उन गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है. उनसे पूछा जा रहा है कि कहां जाना है? यदि वे प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रहे हैं तो उन्हें वापस भेजा जा रहा है. यदि उन्हें दिल्ली में कोई काम है तो उन्हें अंदर आने की अनुमति दी जा रही है. सुबह 9 बजे खबर लिखे जाने तक दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर हालात सामान्य है. किसी भी तरह का जाम भी नहीं है. बस पुलिस की तैनाती और चेकिंग बढ़ा दी गई है.