शंभू बॉर्डर पर क्यों जुटे हजारों किसान?

  • 5:36
  • प्रकाशित: जुलाई 21, 2026

आज के विरोध-प्रदर्शनों की एक और बड़ी तस्वीर सामने आई. एक ओर छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष सड़कों पर उतरा, तो दूसरी ओर किसानों ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील (FTA) के विरोध में किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया. हालांकि, हरियाणा सरकार ने उन्हें शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ही रोक दिया. पंजाब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल और सुरक्षा इंतजाम तैनात किए गए. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई ताकि किसान दिल्ली की ओर आगे न बढ़ सकें.

संबंधित वीडियो