गाजियाबाद के यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा-व्यवस्था की गई है. पुलिस लगातार आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी बनाए हुए हैं. गाड़ियों को चेक कर आगे की तरफ भेजा जा रहा है. गाजीपुर पर कई पुलिस कर्मी तैनात है. जिसमें वरीय अधिकारी भी शामिल हैं. इस तैनाती का मकसद साफ है CJP आंदोलन में शामिल होने जा रहे लोगों को दिल्ली की सीमा पर रोकना.