CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली टिकारी बॉर्डर पर सख्त चेकिंग

  • 1:26
  • प्रकाशित: अक्टूबर 10, 2026

दिल्ली के टिकारी बॉर्डर पर CJP के प्रोटेस्ट को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. दिल्ली पुलिस, SSB के जवान, ट्रैफिक और महिला पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में तैनात है. दिल्ली के बाहर से आने वाली गाड़ियों का चेकिंग अभियान जारी है. सीसीटीवी कैमरे की सहायता से भी निगरानी रखी जा रही है. किसान नेता, CJP समर्थक और प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले लोगों को बॉर्डर से ही वापस किया जा रहा है. टिकारी बॉर्डर पर पहुंच रही पंजाब और हरियाणा नंबर की गाड़ियों को बारीकी से चेक किया जा रहा है.  CJP प्रोटेस्ट समर्थक मिलते ही उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है.

संबंधित वीडियो