झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को रूझानों में बहुमत मिलता देख दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के घर के बाहर जमा होने शुरू हो गए हैं. हालांकि हेमंत सोरेन अभी तक अपने बंगले से बाहर नहीं आए हैं, लेकिन बंगले के अंदर हलचल जरूर शुरू हो गई है. NDTV से बात करते हुए एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा कि हमारी ही सरकार बनेगी और बहुत जल्द मुख्यमंत्री का आवास भी बदल जाएगा. देखें वीडियो