वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर का एनकाउंटर

  • 3:10
  • प्रकाशित: सितम्बर 20, 2026

वाराणसी में 30 लाख के इनामी एक नक्सली कमांडर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है. मारे गए नक्सली कमांडर की पहचान बृजेश गंजू के रूप में है. बृजेश गंजू झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का कमांडर बताया जाता है. उस पर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख और NIA द्वारा 5 लाख का पुरस्कार घोषित किया जा चुका था. बताया जाता है कि वो वाराणसी में अपने एक साथी के साथ बाइक से मुगलसराय की ओर जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को कहीं से खबर मिल गई. पुलिस ने जब उसे रोकने को कहा तो बृजेश ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे भी गोली लगी, फिर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.