झारखंड पेपर लीक में CID का बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

  • 8:25
  • प्रकाशित: अगस्त 19, 2026

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षा फर्जीवाड़े में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. परीक्षा कराने वाली विवादित एजेंसी टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर और मुख्य आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी (मंत्रिमंडल सचिवालय में तैनात सहायक प्रशाखा पदाधिकारी) और सगे भाई अक्षय तिवारी (महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत) को अवैध तरीके से परीक्षा पास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. लगातार 26 दिनों से चल रहे उग्र छात्र आंदोलन के बाद, सोरेन सरकार ने 17 अगस्त को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए विवादित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा और लखनऊ की टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा परीक्षा सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. सरकार ने साल 2014 से अब तक हुई सभी नियुक्तियों की जाँच कराने का भी वादा किया है.

संबंधित वीडियो