झारखंड में छात्रों की जीत: झारखंड में लगातार 24 दिन से चल रहे उग्र छात्र आंदोलन के दबाव में सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने जेएसएससी (JSSC CGL) समेत विवादित परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. साथ ही परीक्षा सुधार के लिए आईएएस अमिताभ कौशल के नेतृत्व में एक कमेटी और न्यायिक जांच का ऐलान किया गया है. हालांकि, छात्र इस फैसले से खुश तो हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मामले की सीबीआई (CBI) जांच के आदेश नहीं दिए जाते, उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा.