झारखंड में कथित पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने JSSC CGL समेत 44 विवादित परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. सरकार के फैसले से इन परीक्षाओं में सफल होकर नौकरी कर रहे अभ्यार्थी एक झटके में सड़क पर आ गए हैं. अब ये लोग सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. इन लोगों ने अब झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बता दें कि करीब 2,000 ऐसे युवा, जो मेरिट में आकर नौकरी कर रहे थे और जिनमें से कई अपनी पुरानी नौकरियां छोड़कर आए थे, अचानक बेरोजगार होकर सड़क पर आ गए हैं.