नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन की हो रहा है. दिल्ली में लाल किले से शहीदी पार्क तक मार्च निकालने और मंडी हाउस में लेफ़्ट के प्रदर्शन की तैयारी है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने किसी भी प्रदर्शन को इजाज़त नहीं दी है. लाल क़िले के आस-पास के इलाक़ों में धारा 144 लगा दी गई है. इसके बावजूद काफी संख्या में लोग यहां प्रदर्शन के लिए जुटे, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.