NDTV वर्ल्ड समिट में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि AI पर कंसल्टेशन पेपर आएगा, मकसद होगा रेगुलेशन तय करना. हर टेक्नोलॉजी चेंज पर इकोनॉमी स्ट्रक्चर और जॉब नेचर चेंज होता है, AI से भी होगा. सरकार ने AI कोर्स करिकुलम बनाकर एजुकेशन मिनिस्ट्री को दिया. IT डिस्प्लेसमेंट को GCC - ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स से भरेंगे. देश में 2100-2200 GCC, 23 लाख रोजगार, IT में 60 लाख, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में 25 लाख, MeitY सेक्टर मिलाकर 1 करोड़+ रोजगार है. टारगेट - GCC 23 से 35 लाख, इलेक्ट्रॉनिक्स 22% ग्रोथ से 25 से 50 लाख, सेमीकंडक्टर से 3-4 लाख नए रोजगार. एक स्टार्टअप जो AI समिट में लॉन्च हुआ था, आज मिडल ईस्ट में नंबर 1, US में टॉप 5 कंटेंट प्रोवाइडर, 1 लाख नौकरियां देने का अनुमान है. इम्पैक्ट डेफिनिटली पड़ेगा, लेकिन नई अपॉर्च्युनिटीज भी बन रही हैं.