कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर डूडा कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले 50 वर्षीय विक्रम सिंह की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. भारी लोहे का गेट अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी जान नहीं बच सकी.