हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच फ्रांस में रह रहे भारतीयों के लिए भारत ने अब एडवाइजरी जारी की है. फ्रांस में इस समय कर्फ्यू लगा हुआ है और विरोध प्रदर्शन थम नहीं रहे हैं. ऐसे में भारत की ओर से एडवाइजरी जारी कर कहा गया है- फ्रांस में रह रहे भारतीय सतर्क रहें, भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचें. फ्रांस जाने वाले भारतीयों को भारतीय दूतावास की सलाह है कि आपात स्थिति में पैरिस स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करें.