फ्रांस में आगजनी और हंगामा हो रहा है. लोग कह रहे हैं महंगाई बहुत है, क्या वाकई बहुत महंगाई है? भारत से कितना महंगा है फ्रांस? भारत में प्रति व्यक्ति औसत सालाना आय 2,58,000 रुपये है, जबकि फ्रांस में 48 लाख रुपये. यानी फ्रांस की आय भारत से करीब 18-19 गुना ज्यादा. अब महंगाई का हाल- दूध प्रति लीटर भारत में 60-70 रुपये, फ्रांस में 110-130 रुपये है. अंडा एक दर्जन भारत में 80-90 रुपये और फ्रांस में 370 रुपये है. सफेद चावल प्रति किलो भारत में 50 रुपये और फ्रांस में 230 रुपये है.