अनंत सिंह की विधायकी खत्म करने की मांग को लेकर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विधानसभा पहुंचे हैं. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को अनुशंसा पत्र सौंपा है, 10 पन्नों के सबूतों के साथ वीडियो भी सौंपा गया है. अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग पर कार्रवाई की अपील की गई है. पटना से सहयोगी शिवम के मुताबिक, अनंत सिंह लगातार JDU के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे थे MLC चुनाव में, उसके सारे सबूत JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को देने गए थे.