पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
देहरादून:
हरिद्वार में अपने खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराए जाने से नाराज एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवती पर तेजाब फेंक दिया.
पुलिस ने बताया कि ज्वालापुर पुलिस थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने के दो दिन बाद मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने घटना को सोमवार सुबह अंजाम दिया, जब युवती परीक्षा देकर अपने दोपहिये से घर लौट रही थी. तेजाब के हमले में युवती की पीठ झुलस गई है. युवती एम. कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है.
ज्वालापुर के पुलिस थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती को स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल वह खतरे से बाहर है. हालांकि, अभी उसका उपचार चल रहा है.
घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. थानाध्यक्ष ने कहा कि उनकी तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. युवती रोशनाबाद क्षेत्र की रहने वाली है और दो दिन पहले ही उसने तेजाब फेंकने वाले दो आरोपियों में से एक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था.
दोनों आरोपियों में से एक की पहचान सुधीर सैनी के रूप में की गई है, जिसके खिलाफ युवती ने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं