विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि सलारपुर कालोनी निवासी सतीश उर्फ ज्ञानेन्द्र ने अपने घर के अंदर लगे लोहे के कुंडे से कल शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा  के सलारपुर कालोनी निवासी एक युवक ने मानसिक तनाव के कारण कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि सलारपुर कालोनी निवासी सतीश उर्फ ज्ञानेन्द्र ने अपने घर के अंदर लगे लोहे के कुंडे से कल शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव के कारण सतीश को शराब पीने की आदत थी. इस बात को लेकर घर वालों से उसका झगड़ा हो गया था. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसने इसी कारण से आत्महत्या की है।

ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस : हत्या का आरोपी कौन? पुलिस आज कर सकती है बड़ा खुलासा

सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं एक अन्य घटना में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के पास एक तेज गति बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. 

वीडियो : मां-बहन की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया​
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि कुलेसरा निवासी महेंद्र अपने बेटे अविनाश के साथ स्कूटी से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे. रास्ते में हुई दुर्घटना में महेन्द्र की मौत हो गयी जबकि उनका बेटा घायल हो गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com