विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2017

आज गोरखपुर में होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

सीएम योगी भाजपा के 'स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान' के शुभारंभ करने अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे. वहीं कांग्रेस युवराज राहुल गांधी शनिवार को बीआरडी मेडिकल कालेज में मौत का शिकार हुए बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे.  

आज गोरखपुर में होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
फाइल फोटो
  • 'स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश' अभियान की शुरुआत करेंगे योगी
  • राहुल गांधी जाएंगे गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल
  • बीआरडी अस्पताल में हुई थी 30 बच्चों की मौत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार (19 अगस्त) को गोरखपुर में होंगे. जहां सीएम योगी भाजपा के 'स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान' के शुभारंभ करने अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे. वहीं कांग्रेस युवराज राहुल गांधी शनिवार को बीआरडी मेडिकल कालेज में मौत का शिकार हुए बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे.  भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डॉ. सतेंद्र सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय गोरखपुर दौरे के दौरान 'स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान' का शुभारंभ करेंगे. यह अभियान 20 से 25 अगस्त तक हर जिले में चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री इसकी शुरुआत अंधियारी बाग मोहल्ले से करेंगे. योगी गोरखपुर के बाढ़ और इंसेफेलाइटिस प्रभावित इलाकों में भी भ्रमण करेंगे.

पढ़ें, कोर्ट पहुंचा गोरखपुर मेडिकल कॉलेज हादसा, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान' की घोषणा की थी. वहीं शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गोरखपुर दौरे पर होंगे. वह यहां उन बच्चों के घरवालों से मिलेंगे, जिनकी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद होने से मौत हो गई थी. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सैयद जमाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के प्रकरण को लेकर ही उनका यह दौरा हो रहा है.
Video : गोरखपुर हादसे में DM की जांच रिपोर्ट 
राहुल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. एसपीजी की टीम पहले ही आज गोरखपुर पहुंच गई है और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक और रूट रिहर्सल कर रही है.

इनपुट : आईएनएस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com