- बेटे की शादी में फायरिंग कर रहे थे पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला किया दर्ज
- राज्य के मंत्री रह चुके हैं मुकेश सिद्धार्थ
मेरठ में समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने बेटे संग हवा में गोली चलाते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वीडियो की प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कहा कि पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ के बेटे हिमांशु की 30 जनवरी को थाना लालकुर्ती क्षेत्र के एसजीएम गार्डन में शादी हुई थी. वीडियो में सिद्धार्थ बेटे के साथ घोड़ा-बग्घी पर सवार नजर आ रहे हैं. कुछ और लोग भी उनके साथ हथियार लिए दिख रहे हैं. वे वीडियो में गोली चलाते दिख रहे हैं.
एकतरफा प्यार में दिनदहाड़े लड़की के घर पहुंचा प्रेमी, पिता के सामने की उठा ले जाने की कोशिश
लालकुर्ती पुलिस के मुताबिक मुकेश सिद्धार्थ उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रहे हैं. वह मेरठ के गंगानगर थाना इलाके में रहते हैं. एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मुकेश सिद्धार्थ और उनके बेटे के खिलाफ लालकुर्ती थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही मुकेश के परिवार के सभी शस्त्र लाइसेंसों के निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं.
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पीएम मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया शिलान्यास
वहीं इस मामले में अपनी सफाई देते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि उन्होंने कोई फायरिंग नहीं की है और सिर्फ अपने लाइसेंसी हथियार हाथ में लेकर फोटो खिचंवाए थे. उन्होंने कहा कि किसी ने वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे फायरिंग का रूप दे दिया. पुलिस को इस मामले की निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए.
देखें Video: पत्नी और बेटे समेत जेल भेजे गए SP सांसद आजम खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं