विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

यूपी : बरेली में सो रही दो लड़कियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, फरार हुए

अस्पताल में दोनों की हालत नाज़ुक बनी हुई है. इन दोनों की उम्र 17 साल और 18 साल है.

यूपी : बरेली में सो रही दो लड़कियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, फरार हुए
यूपी : बरेली में सो रही दो लड़कियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, फरार हुए (प्रतीकात्मक फोटो)
  • जागीर गांव में दो बहनों पर पेट्रोल डालकर जला दिया गया
  • बरेली ज़िले के नवाबगंज थाना क्षेत्र की है यह घटना
  • बहने हॉस्पिटल में ऐडमिट हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बरेली: उत्तर प्रदेश में योगी शासन के सौ दिन पूरे हो गए लेकिन यहां अब भी अपराधी बेख़ौफ़ हैं. शुक्रवार को यूपी के बरेली ज़िले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला हादसा हुआ. यहां के जागीर गांव में दो बहनों को कुछ अज्ञात बदमाशों ने ज़िंदा जला दिया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गईं.

पढ़ें- 30 साल पहले 370 रुपये की लूट हुई, अब मिली 5 बरस की सजा

वीडियो- बरेली में सो रही दो लड़कियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई


वीडियो-बीती रात ये बदमाश तकरीबन 2 से 3 बजे घर में घुसे और सो रही इन लड़कियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फ़रार हो गए. आग से झुलस रही इन दोनों सगी बहनों ने शोर मचाया. जैसे तैसे आग बुझाई गई लेकिन ये दोनों बुरी तरह घायल हो चुकी थीं.

अस्पताल में दोनों की हालत नाज़ुक बनी हुई है. इन दोनों की उम्र 17 साल और 18 साल है. हादसे के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com