विज्ञापन

वाराणसी में सेना का फर्जी अधिकारी बन दिलाता था नौकरी, UP STF ने रंगे हाथ पकड़ा, जांच में मिले जाली दस्तावेज

अधिकारियों ने ठग धीरेंद्र के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सेना के आईडी कार्ड और कई बैंक कार्ड शामिल हैं.

वाराणसी में सेना का फर्जी अधिकारी बन दिलाता था नौकरी, UP  STF ने रंगे हाथ पकड़ा, जांच में मिले जाली दस्तावेज
varanasi up stf
  • वाराणसी में एक शातिर ठग धीरेंद्र सेना का फर्जी अधिकारी बन बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देता था
  • UP STF ने धीरेंद्र को भूतनाथ कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए
  • धीरेंद्र ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई दस्तावेज बनाकर ठगी की
वाराणसी:

ठग भी लोगों को ठगने के लिए क्या-क्या भेष बदलते रहते हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है. यहां एक शातिर बदमाश सेना का फर्जी अधिकारी बन लोगों को नौकरी दिलाने का काम करता था. यूपी एसटीएफ ने अब उसे पकड़ लिया है. ठग धीरेंद्र ने अपना गिरोह बना रखा था और खुद इसका मास्टरमाइंड था. सोमवार रात एसटीएफ ने उसे वाराणसी के भूतनाथ कॉलोनी, विभूति एन्क्लेव के पास से गिरफ्तार कर लिया. 

ठग के पास से क्या-क्या मिला

अधिकारियों ने ठग धीरेंद्र के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सेना के आईडी कार्ड और कई बैंक कार्ड शामिल हैं.जांच में सामने आया है कि पांडेय बेरोजगार युवाओं को सेना, रेलवे, शिक्षा विभाग और अर्धसैनिक बलों (paramilitary forces) में नौकरी दिलाने का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था.

 यह भी पढ़ें-  लंगड़ाते हुए पहुंचा थाने, हाथ जोड़कर मांगी माफी; CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना का वीडियो देखिए
 

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस 

वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए कई बैंक खाते खोलकर इस पैसे का लेन-देन करता था.वाराणसी के भेलूपुर थाने में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला (केस नंबर 177/2026) दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

 यह भी पढ़ें-  मुस्लिम युवती से लव मैरिज, युवक की हत्या, ससुराल वालों ने पीट-पीटकर ली जान; एक साल पहले की थी शादी  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP STF, Up Stf Fake Army Officer, Varanasi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com