विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2017

कार की ट्रक से भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में बुधवार को एक कार की ट्रक से भिड़ंत होने से नोएडा निवासी तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल है.

कार की ट्रक से भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे
यूपी में सड़क दुर्घटना
  • रक्षाबंधन मनाकर वाराणसी से नोएडा लौट रहे थे
  • दुर्घटना इलाहाबाद-कानपुर राजमार्ग पर हुई
  • मतृकों में एक महिला भी शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में बुधवार को एक कार की ट्रक से भिड़ंत होने से नोएडा निवासी तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना इलाहाबाद-कानपुर राजमार्ग पर हुई, जब कार में सवार लोग रक्षा बंधन मनाकर वाराणसी से नोएडा लौट रहे थे. मरने वालों की पहचान अभिषेक (35), रीना (30) और हिमांशु (24) के रूप में की गई है। हादसे में एक महिला नेहा (26) घायल हो गई। उन्हें एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है

यह भी पढ़ें : सात सेकंड का वीडियो हमारे ट्रैफिक की कौन सी ख़ामियां उजागर कर रहा है...?

दक्षिण पश्चिम  दिल्ली के पालम में कार की कथित टक्कर के कारण ढाई वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई. कार चला रही महिला ने हेडफोन पहन रखे थी. पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक अपने घर से बाहर निकल गया, उसकी मां उसके पीछे गई लेकिन इसी बीच कार ने बच्चे को टक्कर मार दी. बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि वह कार को आता देखकर चिल्लाई लेकिन हेडफोन लगाकर कार चला रही महिला ने वाहन की गति कम नहीं की. दीपक की मां ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटे को निकटवर्ती अस्पताल लेकर गई जहां उसका उपचार करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद, वह उसे डीडीयू अस्पताल लेकर गई लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि दीपक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com