उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक हादसा हुआ है. एक डीजल चैंबर में तीन मजदूरों की दम घुटने से जान चली गई. ये हादसा जानवरों का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री के डीजल चैंबर (Workers Died In Barabanki Factory) के भीतर हुआ है. जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मौजूद फैक्ट्री के डीजल चैंबर में ये मजदूर सफाई के लिए टैंक के भीतर उतरे थे लेकिन वापस नहीं लौटे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री के डीजल चैंबर के अंदर दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि इस घटना की जानकारी करीब 45 मिनट के बाद प्रशासन को दी गई.
दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत
दम घुटने से मजदूरों की मौत की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. तीनों मृतकों की पहचान कर ली गई है. इस बीच तीनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, भटेहटा गांव के पास मौजूद फैक्ट्री के डीजल चैंबर में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक मजदूर टैंक की सफाई करने उतरा था, लेकिन वह वापस नहीं आया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टैंक की सफाई करने उतरे, वापस नहीं लौटे
इस घटना के बाद दूसरा और फिर तीसरा कर्मचारी भी टैंक के भीतर उतरा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब तीनों वापस नहीं आए तो अन्य कर्मचारियों ने अंदर जाने की कोशिश की और उन्हें घुटन महसूस हुई. इस घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन तुरंत एक्टिव सक्रिय हो गया और किसी तरह से तीनों मजदूरों को बाहर निकाला. तीनों को देवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी. डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
सर्किल ऑफिसर (सिटी) सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. तीनों मृतकों की पहचान कर ली गई है.
फैक्ट्री में डीजल चैंबर, मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री का नाम गणपति कैटल शीट फैक्ट्री है.इसी के डीजल टैंक में सफाई करने मजदूर उतरे थे. जहरीली गैस की वजह से तीनों का दम घुट गया और वह बाहर ही नहीं निकल पाए. बताया जा रहा है कि इनमें दो मजदूर बाराबंकी के ही ररहने वाले थे और तीसरा अंबेडकर नगर का रहने वाला था.
सेफ्टी बैल्ट नहीं लगाई, हो गया हादसा
बताया जा रहा है कि मजदूरों ने टैंक में उतरते समय सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाई थी. इसी वजह से समय रहते उनको टैंक से बाहर नहीं निकाला जा सका. हालांकि श्रम विभाग में तीनों का रजिस्ट्रेशन है तो इससे उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जा सकेगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं