विज्ञापन

खामेनेई का यूपी के बाराबंकी से क्या रिश्ता? अंतिम संस्कार से पहले यहां के लोग क्यों हो रहे भावुक

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के 9 जुलाई को होने वाले अंतिम संस्कार को लेकर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हलचल तेज हो गई है. उनके वंशजों ने वैश्विक नीति और गाजा नरसंहार पर सवाल उठाए.

खामेनेई का यूपी के बाराबंकी से क्या रिश्ता? अंतिम संस्कार से पहले यहां के लोग क्यों हो रहे भावुक
खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच भावुक हुए बाराबंकी के लोग
लखनऊ:

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के दुनिया से जाने के बाद, ईरान में चल रहे 7 दिनों के राजकीय अंतिम संस्कार की गूंज उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भी सुनाई दे रही है. इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर बाराबंकी के किन्तूर गांव में रहने वाले अयातुल्ला अली खामेनेई के परिवार के सदस्यों और यहां के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बड़े बयान दिए हैं.

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच बाराबंकी में शोक

 ईरान में 3 से 9 जुलाई तक चलने वाले इस अंतिम संस्कार के बीच बाराबंकी में भी शोक का माहौल है. लोग उनकी हत्या पर दुख जता रहे हैं. अयातुल्ला परिवार के सदस्य रेहान काजमी ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के मौके पर अपना दुख जताते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा झटका है. दुनिया के हालात और गाज़ा संकट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज खामेनेई साहब के जाने से पूरी दुनिया के लोग दुखी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वे मजलूमों की आवाज थे

उन्होंने कहा कि अयातुल्लाह सिर्फ ईरान के नेता नहीं, बल्कि दुनियाभर के मजलूम (दबे-कुचले) लोगों की आवाज थे. 28 फरवरी को जब उन पर हमला हुआ था, तब से पूरी दुनिया ने देखा कि ईरान ने किस तरह मजबूती से अपना बचाव किया और अपनी सही बात सबके सामने रखी. आज संयुक्त राष्ट्र (UN) और दूसरे देशों की रिपोर्टें भी कह रही हैं कि गाजा में बड़े पैमाने पर बेगुनाहों को मारा गया है. इजरायल ने फिलिस्तीनियों पर बहुत जुल्म किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

अयातुल्ला के परिवार ने क्या कहा?

ईरान में चल रहे इस ऐतिहासिक अंतिम संस्कार में दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों के बड़े नेता और सरकारी अधिकारी शामिल हो रहे हैं. इसी सिलसिले में जब भारत से किसी बड़े दल (प्रतिनिधिमंडल) के वहां जाने की बात उठी, तो अयातुल्ला परिवार के वंशज मुफ्ती मोहम्मद कुली मुसावी और सैयद आदिल काजमी ने अपनी बात सामने रखी.

नम आंखों से कर रहे खामेनेई को याद

 उन्होंने कहा कि जहां तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति के वहां जाने का सवाल है, तो यहां से अभी तक कोई जिम्मेदार नहीं गया है. सरकार अपनी समझ और अंतरराष्ट्रीय नीतियों के हिसाब से काम कर रही है या नहीं, यह तो सरकार में बैठे लोग ही बेहतर समझ सकते हैं. फिलहाल बाराबंकी में अयातुल्ला खामेनेई के परिवार के लोग उन्हें नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-खामेनेई के जनाजे का रूट, पोस्टर-बैनर, सबके पीछे है ईरान का एक संदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Barabanki News, Ayatullah Al Khomeini, Ayatullah Al Khomeini Death, Ayatullah Khomeini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com