UP Assembly polls 2022: आबादी और सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव हैं. चुनाव के नजदीक आते ही पार्टियां जातीय समीकरण बैठा रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की पूर्व गवर्नर बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya)के नाम के आगे, पार्टी के सारे बैनरों में “जाटव” भी लिखा जा रहा है जो अब तक कभी नहीं लिखा गया. यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी “जाटव” समाज से हैं.बेबी रानी मौर्य से जाटव सम्मेलन कराए जा रहे हैं. मंगलवार को बेबी रानी मौर्य का मेरठ में कार्यक्रम था. इस मौके पर NDTV ने बेबी रानी से बात की.
अपने नाम के आगे “जाटव” लिखने संबंधी सवाल पर बेबी रानी ने कहा, 'मैं जाटव हूं इसलिए लिख रही हूं. अब तक इसलिए नहीं लिखा क्योंकि यूपी में मौर्य OBC भी लिखते हैं लेकिन अब चुनाव हैं तो “जाटव” लिख रही हूं राजनीति में जाति तो ज़रूरी है.' उन्होंने कहा, 'मैं यूपी में आई हूं तो राजनीति करूंगी. तीन साल गवर्नर भी रही पर मेरा मन नहीं लग रहा था. ऐसे में मैंने ही कहा कि मैं राजनीति करना चाहती हूं.जाटव समाज को बता रही हूं कि बीजेपी में भी उनकी आवाज़ है. उन्होंने कहा,' मैं मायावती जी (बीएसपी सुप्रीमो )के बारे में कुछ नहीं कहूंगी. बस यही कहूंगी कि उन्होंने दलित समाज के लिए कुछ नहीं किया. मैंने सबसे कहा है कि ग़रीब और दलित समाज के लोग मुझसे जुड़ें. जो भी काम या समस्याएं हैं, मुझे बताएं. मैं अधिकारियों से काम कराऊंगी.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
- - ये भी पढ़ें - -
* "हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और आप क्या T20 खेलेंगे?", असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम पर साधा निशाना
* कर्नाटक कांग्रेस ने PM मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट हटाया, इसे नौसिखिये का काम बताया
* "उत्तराखंड में भारी बारिश : नैनीताल बेहाल, हल्द्वानी का गोला पुल टूटा, PM मोदी ने की CM से बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं