विज्ञापन

क्या यूपी में पंकज चौधरी की टीम में कोई गैर मुस्लिम बनेगा अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष?

सूत्रों के मुताब‍िक, बीजेपी इस बार किसी गैर मुस्लिम को अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष बनाकर एक प्रयोग करने पर विचार कर रही है. 

क्या यूपी में पंकज चौधरी की टीम में कोई गैर मुस्लिम बनेगा अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष?
अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी बाकी.
  • प्रदेश मीडिया टीम आर अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी बाकी
  • वर्तमान में बासित अली हैं अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष
  • गैर मुस्लिम अल्पसंख्यक को बनाया जा सकता है मोर्चे का अध्यक्ष

यूपी में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी टीम का ऐलान जून के आखिरी हफ्ते में कर दिया. इस बहुप्रतीक्षित सूची में यूं तो ज्‍यादातर पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया गया, लेकिन एक तरफ प्रदेश मीडिया टीम तो दूसरी तरफ अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी बाकी है। सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी इस बार किसी गैर मुस्लिम को अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष बनाकर एक प्रयोग करने पर विचार कर रही है. 

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे में बीते कई सालों से मुस्लिम नेता को ही अध्यक्ष बनाया जा रहा है. वर्तमान में बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष हैं. बीजेपी सूत्र बता रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष के तौर पर प्रयोग करने के लिए फिलहाल नाम का ऐलान नहीं किया है. संभव है गैर मुस्लिम अल्पसंख्यक को मोर्चे का अध्यक्ष बनाकर चुनाव से पहले वोट साधने की कोशिश की जाये. 

स‍िख नेता की हो सकती है प्रमुख दावेदारी

गैर मुस्लिम अल्पसंख्यक में प्रमुख दावेदारी किसी सिख नेता की हो सकती है. बीजेपी का मानना है कि लगभग दो फीसदी आबादी वाले सिख समाज को मौका देकर नाराज सिखों को साधा जा सकता है. पार्टी नेताओं का मानना है कि मुस्लिम समाज के नेता को मौक़ा देने का बावजूद मुस्लिम बिरादरी बीजेपी के खि‍लाफ ही खड़ी रहती है. पिछली बार विधानसभा चुनाव से ऐन पहले किसानों के आंदोलन के बाद सिखों में कुछ नाराजगी देखने को मिली थी. 

पंजाब में भी संदेश देने की कोशि‍श 

सिख को मोर्चे का अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ना सिर्फ यूपी में बल्कि पंजाब में भी इसका संदेश देने की कोशिश कर सकती है कि बीजेपी में सिखों को उचित आदर सम्मान मिलता है. यूपी में लखीमपुर और पीलीभीत जैसे ज‍िलों में सिखों की आबादी ठीक-ठाक है. वीर बाल दिवस से लेकर सिखों के तमाम कार्यक्रमों को जोरशोर से करने वाली बीजेपी ये प्रयोग करके देखने की तैयारी में है. हालांकि, ये भी सही है कि पार्टी के गिने चुने मुस्लिम नेता कम से कम अल्पसंख्यक मोर्चे से मुस्लिम को हटने नहीं देना चाहता. इसके लिए दबाव बनाने की कोशिशें भी चल रही हैं. देखना होगा दबाव काम आता है या बीजेपी नया प्रयोग करके देखेगी. 

यह भी पढ़ें- कानपुर में बनेगा महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय; योगी कैबिनेट की किसानों व युवाओं को सौगात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Assembly Election 2027, UP Chunav, Pankaj Chaudhary, UP BJP, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com