विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुखार से अब तक 11 बच्चों की मौत

शाहजहांपुर की नई बस्ती निवासी राम श्री (60) की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई है.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुखार से अब तक 11 बच्चों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुखार से अब तक 11 बच्चों की मौत के बाद एक महिला की स्वाइन फ्लू से संभावित मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरपी रावत ने बुधवार को बताया, "जलालाबाद के मनोरथपुर गांव में 11 बच्चों की बुखार से मौत के बाद अब वहां स्थिति पूरी तरह सामान्य है. वहीं शाहजहांपुर की नई बस्ती निवासी राम श्री (60) की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई है."

यह भी पढ़ें : यूपी के शाहजहांपुर में शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की से रेप

सीएमओ ने बताया कि मृतका के पति के अनुसार अस्पताल में जांच के दौरान उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है.
VIDEO: शाहजहांपुर में नकली नोट

डॉक्टर रावत ने बताया, "मृतका की रिपोर्ट बरेली से मंगाई जा रही है. इसके अलावा मृतक के परिवार तथा आसपास डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम भेजी गई है, जिसने स्वाइन फ्लू की जांच के साथ दवाइयों का भी वितरण किया जा रहा है. डेंगू और स्वाइन फ्लू से निपटने हेतु पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है. हम पूरी तरह से इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं." (IANS की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com