इस केस में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की कथित संलिप्तता का आरोप है. (फाइल फोटो)
- मुस्लिम धर्म गुरू काजी की मौजूदगी में निकाला गया शव
- बीती रात को हुई है कार्रवाई
- घटना का चश्मदीद गवाह था मृतक
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
उन्नाव बलात्कार मामले के गवाह यूनुस का शव बीती रात कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया. उसकी मौत कुछ दिन पहले कथित रूप से बीमारी के कारण हुई थी. उन्नाव के एडीएम बीएन यादव ने पीटीआई भाषा को फोन पर बताया कि '' युनूस का शव आज रात कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. कब्र से शव निकालने का काम मुस्लिम धर्म गुरू काजी साहब की देख-रेख में किया गया.’’ इससे पहले दिन में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यूनुस के परिजनों से मुलाकात की थी और उनसे पोस्टमार्टम के लिये शव निकालने की अनुमति मांगी थी. इस बीच लखनऊ में यूनुस के परिजन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए पहुंचे.
उन्नाव रेप केस पर जर्मनी में राहुल का PM मोदी पर निशाना, बोले- क्या न्याय का यही तरीका है 'श्रीमान 56'
गौतमपल्ली पुलिस थाना के प्रभारी विजय पांडे ने बताया कि ''यूनुस के परिजन आज मुख्यमंत्री से मिलने आये थे लेकिन उन्हें हजरतगंज कोतवाली ले आया गया ताकि उनकी समस्यायें जानकर उसे जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर उसकी मौत को ‘रहस्यमयी’ और शव को जल्दबाजी में दफनाए जाने की बात कही थी. हालांकि परिवार का कहना है कि यूनुस की मौत लीवर संबंधी बीमारी के चलते हुई थी. यूनुस के भाई जान मोहम्मद ने आज यहां पत्रकारों से कहा था, ''प्रशासन हम पर दबाव बना रहा है. हम नहीं चाहते कि कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाये क्योंकि यह शरीयत के खिलाफ है.''
उन्नाव गैंगरेप केस : भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ चार्जशीट दायर
गौरतलब है कि उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की कथित संलिप्तता वाले बलात्कार और हत्या के मामले के एक गवाह की 23 अगस्त को कथित तौर पर बीमारी से मौत हो गई थी. यूनुस कथित बलात्कार पीड़िता के पिता को भाजपा विधायक के भाई तथा अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का गवाह था. पीड़िता के चाचा ने बुधवार को पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी. गवाह के भाइयों ने दावा किया था कि पीड़िता के चाचा ने कहा था कि अगर वह पोस्टमार्टम के लिए राजी हो जाएंगे तो उन्हें 10-12 लाख रुपये मिलेंगे.
उन्नाव गैंगरेप केस के अहम गवाह की मौत
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं