विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2017

गाजीपुर में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमित कुमार यादव (23), सूर्यकांत वर्मा (30) और विक्की वर्मा नामक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बलिया से गाजीपुर की ओर आ रहे थे.

गाजीपुर में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: गाजीपुर   जिले के भांवरकोल क्षेत्र में आज एक भारवाहन से हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमित कुमार यादव (23), सूर्यकांत वर्मा (30) और विक्की वर्मा नामक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बलिया से गाजीपुर की ओर आ रहे थे. रास्ते में सालारपुर बाजार के निकट सामने से आ रहे एक भारवाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी.

बीजेपी नेता पर हमले के दौरान कार की टक्कर से घायल हुई लड़की की मौत

उन्होंने बताया कि इस हादसे में अमित की मौके पर ही मृत्यु हो गयी. वहीं, सूर्यकांत ने इलाज के लिये ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया. विक्की को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज जारी है.

वीडियो : पार्किंग अटेंडेंट की गलती से हो गया एक्सीडेंट

पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com