विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

यूपी में सड़क हादसे में यूक्रेन की महिला सहित दो की मौत

कानपुर से दिल्ली के लिए जाते हुए कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई, महाबन पुलिस थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना

यूपी में सड़क हादसे में यूक्रेन की महिला सहित दो की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
मथुरा: उत्तर प्रदेश में सोमवार को सड़क हादसे में यूक्रेन की एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि यूक्रेनी नागरिक बीके डाना (22) और मारिया (24) अंकित एवं वैभव (30) के साथ कार से कानपुर से दिल्ली के लिए जा रहे थे कि तभी उनकी कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई.

VIDEO : बस नदी में गिरी, 26 की मौत

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि यह हादसा महाबन पुलिस थाने के अंतर्गत हुआ. चारों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने डाना और वैभव को मृत घोषित कर दिया. एसपी ने बताया कि डाना और मारिया पर्यटन वीजा पर भारत आए थे. घटना के बारे में नई दिल्ली में स्थित यूक्रेनी दूतावास को सूचित कर दिया गया है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com