विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2020

यूपी में गिरफ्तार कांग्रेस नेता के दो नाबालिग बच्चों ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली

यूपी के अमरोहा में कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की गिरफ्तारी के खिलाफ उनके दो नाबालिग बच्चों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी

यूपी में गिरफ्तार कांग्रेस नेता के दो नाबालिग बच्चों ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली
सुप्रीम कोर्ट.
नई दिल्ली:

यूपी के अमरोहा में कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ उनके दो नाबालिग बच्चों की याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली गई है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आपने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, आप राहत के लिए वहीं जाइए. याचिकाकर्ता की ओर से सलमान खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली. 

दो साल और सात साल की उम्र के बच्चों ने सुप्रीम कोर्ट से अपने पिता सचिन चौधरी को रिहा करने की गुहार लगाई थी. याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उनके पिता को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा COVID-19 से निपटने के लिए कारगर कदम न उठाए जाने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर गिरफ्तार किया गया. याचिकाकर्ताओं ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है और कहा है कि उनके पिता ने संवैधानिक कर्तव्य निभाया है. 

गौरतलब है कि सचिन चौधरी को बिना इजाजत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के आरोप में अमरोहा पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. पुलिस का आरोप है कि उसमें योगी और पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया और कोरोना को लेकर गलत जानकारी दी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com