फाइल फोटो
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मवेशियों को लेकर दो गांवों के किसान आपस में भिड़ गये और लाठी-डंडों के अलावा हवाई फायरिंग की गई जिससे दोनों पक्षों के बारह किसान गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आज बताया कि तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में पीएसी तैनात कर दी गयी है. आठ किसानों को गिरफ्तार किया गया है.
उत्तर प्रदेश : आतंक का पर्याय बने 50 हजार के इनामी डकैत की पुलिस मुठभेड़ में मौत
पुलिस उपाधीक्षक रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कल जरिया थाने के अन्ना मवेशियों को एक गांव से दूसरे गांव हांकने को लेकर छिबौली और मगरौल गांव के किसान आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के अलावा हवाई फायरिंग भी हुई.
वीडियो : यूपी में कौड़ियों के भाव आलू
उपाध्याय ने बताया कि इस भिड़ंत में दोनों पक्षों के बारह किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि छिबौली गांव के 14 और मगरौल गांव के 20 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आठ किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं