आरोप है कि दो भाइयों ने युवती को देह व्यापार के धंधे में धकेलने पर मजबूर किया था (प्रतीकात्मक चित्र)
- नेपाल के जूड़ीधार की रहने वाली पीड़ित महिला
- अगवा करके की थी शादी, दो साल के एक बेटा भी है
- आरोपियों ने महिला को नोएडा में उतारा देह व्यापार में
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:
नेपाल की एक युवती को कथित रूप से अगवा कर उससे विवाह रचाने के बाद जबरन उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .
पुलिस ने बताया कि नेपाल के जूड़ीधार की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि बिहार के मधुबनी जिले के नवीन सिंह ने पांच साल पहले उसे अगवा कर उसके साथ मारपीट कर विवाह कर लिया था. महिला का आरोप है नवीन ने उसके साथ बलात्कार किया. दो साल बाद उसे एक बेटा पैदा हुआ.
पढ़ें: अस्पताल से लेकर भागी थी नवजात बच्ची को, बड़ी हुई तो जबरन धकेला देह व्यापार में
पुलिस ने बताया कि बाद में नवीन उसे मुंबई लेकर गया जहां नवीन के छोटे भाई सन्नी भी उसका शारीरिक शोषण करता था. इसके बाद दोनों भाई युवती को दो महीने पहले नोएडा लेकर आए. यहां इन दोनों भाइयों ने इस युवती को देह व्यापार के धंधे में उतार दिया.
VIDEO: जिस्मफरोशी के दलदल में फंसी लड़की की दर्दनाक कहानी
एक अक्तूबर को महिला ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन किया. चाइल्ड हेल्पलाइन के लोग युवती को अपने साथ ले गये. वह दो माह की गर्भवती है. युवती ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई है. शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं