प्रतीकात्मक फोटो
मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक 22 वर्षीय दलित महिला और उनकी भतीजी की कथित हत्या के सिलसिले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. 20 दिसंबर को लुहारी खुर्द गांव में दलित महिला और उनकी पांच वर्षीय भतीजी का शव मिला था. पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.
उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में विचाराधीन कैदी की बीमारी की वजह से मौत
पुलिस अधीक्षक (शहर) ओमवीर सिंह ने बताया, ‘‘मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी और एक पुलिस कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गये थे. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से दो पिस्तौल, बड़ी संख्या में कारतूस और एक बाइक बरामद की गई.
वीडियो : साहूकार ने दलित को पीटा
गौरतलब है कि इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं